चतरा, फरवरी 19 -- चतरा, प्रतिनिधि। मुस्लिम समुदाय का एक माह तक चलने वाला माह रमजान गुरुवार से शुरू हो रही है। रमजान के आगमन को लेकर बुधवार को शहर के बाजारों में खासा उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। लोग रोजा रखने की तैयारी में जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आए। खासकर फल, खजूर, सेवई, सूखे मेवे, इत्र, टोपी आदिं की दुकानों पर भीड़ रही। शाम होते-होते बाजारों में रौनक और बढ़ गई, जिससे व्यापारियों में भी खुशी देखी गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान रोजेदार सुबह सेहरी के बाद पूरे दिन उपवास रखते हैं, और सूर्यास्त के समय इफ्तार करते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) अदा की जाती है और लोग अधिक से अधिक समय इबादत में बिताते हैं। बुधवार से तरावीह शुरूहो गया है। यह तरावीह मस्जिदों...