सहारनपुर, फरवरी 16 -- रमजान को लेकर नगर निगम ने महानगर में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 फरवरी से शुरु हो रहे रमजान के मद्देनजर मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इबादत के इस पवित्र महीने में नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार महानगर के 42 वार्ड मुस्लिम बाहुल्य एवं मिश्रित आबादी वाले हैं, जहां विशेष रूप से सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। महानगर में लगभग 323 मस्जिदें स्थित हैं, जिनके आसपास नियमित सफाई, कूड़ा उठान और चूना छिड़काव कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नालियों की सफाई भी तेज कर दी गई है। रमजान के दौरान देर रात तक इबादत और सहरी के मद्देनजर नाइ...