कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। पवित्र रमजान माह के अवसर पर कोडरमा जिले के छतरबर क्षेत्र में अल-इमदाद ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच 50 रमजान किट का वितरण किया गया। प्रत्येक किट में आटा, खजूर, दाल, चीनी, खाद्य तेल सहित अन्य जरूरी खाद्य सामग्री शामिल थी, जिससे लाभुक परिवारों को पूरे महीने राहत मिल सके। कार्यक्रम में अब्दुल वाहिद, हाजी जलालुद्दीन, मौलाना अज़हर, मो. शाहनवाज, जाबाज़ शोएब, मौलाना तारिक, मौलाना उमर, हाफिज मोहसिन, मो. मुमताज, मो. वक़्कार, मो. जसीम, मो. रमजान समेत ट्रस्ट के सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.