भागलपुर, मार्च 20 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता रमजान के पाक महीने में बाजारों में फल और सब्जी की मांग बढ़ गई है। तरबूज, खीरा, खजूर, अंगूर, खरबूजा आदि फलों की विशेष खरीदारी की जा रही है। बाजारों में शाम के वक्त खरीदारों की चहल-पहल तेज हो जाती हैं। फलों की मांग अधिक होने के कारण कीमत में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष इजाफा देखा जा रहा है। इधर बुधवार की शाम वैदिक जागृति मंच द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष दिपांकर प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में मंच के सारे सदस्य लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.