भागलपुर, मार्च 7 -- रमजान के महीने में इत्र की बढ़ी मांग, बाजार में महक बिखेर रहे 350 तरह के इत्र 15वें रोजे के बाद तातारपुर बाजार गुलजार हो जाता है इत्र की महक से इत्र की मांग बढ़ने से व्यापारियों को अच्छा कारोबार होने की है उम्मीद भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भागलपुर माह-ए-रमजान में भागलपुर के बाजारों में इत्र की खुशबू बिखर रही है। तातारपुर और अन्य बाजारों में करीब 350 तरह के इत्र उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 20 रुपये से 5000 रुपये तक है। रमजान के दौरान इत्र की मांग बढ़ने से भागलपुर के व्यापारियों को अच्छा कारोबार मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों के अनुसार भागलपुर का इत्र कारोबार केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के कई जिलों और सीमावर्ती राज्य झारखंड तक इसकी सप्लाई होती है। इस साल लगभग 25 लाख रुपये का व्यापार होने का अनुमान है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.