कोडरमा, फरवरी 22 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड में पवित्र रमजान माह के आगमन के साथ ही बासोडीह बाजार समेत आसपास के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रोजा शुरू होने के बाद से ही फलों और सूखे मेवों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है। रविवार को बाजारों में खासा चहल-पहल रही और खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विभिन्न प्रकार के ताजे फलों से सजा दिया है। बाजार में केला, अंगूर, संतरा, पपीता, तरबूज, खरबूजा, सेब आदि फलों की भरपूर आवक है। इसके अलावा खजूर, किशमिश, बादाम, काजू जैसे सूखे मेवों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि रमजान के दौरान इफ्तार में हल्का और पौष्टिक आहार लेने की परंपरा है, जिसके कारण फलों और खजूर की मांग सबसे अधिक रहती है। दुकानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.