गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान की शुरुआत के साथ ही मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरे अकीदत और सब्र के साथ पहला रोजा मुकम्मल किया। रमजान के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला जुम्मा पड़ने के कारण जिले की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। नमाज के दौरान इमामों ने रमजान की अहमियत बताते हुए लोगों से इस्लाम के बताए रास्ते पर चलकर ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इनाम रब्बानी ने बताया कि रमजान अल्लाह की तरफ से मोमिनों के लिए खास तोहफा है। इस महीने की गई नेकियां आखिरत में काम आती हैं। रमजान को रहमत, मगफिरत और निजात का महीना कहा गया है। उन्होंने कहा कि रोजे के साथ-साथ दूसरों को इफ्तार कराना भी बड़ी फजीलत का काम है, क्योंकि इससे इफ्तार कराने वाले को भी उतनी ही नेकी मिलती है जितनी रोजा खोलने वाले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.