बांका, फरवरी 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। पाक महीने रमजान के पहले जुम्मे के मौके पर शुक्रवार को बांका जिले की विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर में जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मस्जिदों में पहुंचे। नमाज से पूर्व इमाम साहब ने रमजान की फजीलत, रोजे की अहमियत और आपसी भाईचारे पर तकरीर की। जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में विशेष तैयारी की गई थी। साफ-सफाई, वुजू के पानी और नमाजियों की व्यवस्था को लेकर कमेटियों द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना होता है, जिसे रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है। पहले जुम्मे को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। कई मस्जिदों में नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.