काशीपुर, फरवरी 20 -- जसपुर, संवाददाता। रमजान के पहले जुमे को लोगों ने दूसरा रोजा रखा। रोजेदारों ने नमाज में खुदा से रहमत की दुआएं मांगी। मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही। शुक्रवार को रमजान का पहला जुमा और दूसरा रोजा था। लोग सुबह से ही तैयार दिखे। अजान की आवाज सुनते ही रोज़ेदार मस्जिदों की ओर रूख कर गये। छीपीयान जामा मस्जिद में कारी साजिद, तो मोहल्ला चौहनान जामा मस्जिद में शहर इमाम मौलाना अयूब ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद उलेमाओं ने खुदा से देश में रहमत बरसाने की दुआएं की। रमजान के महीने को तीन अशरों (हिस्सों) में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत, तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात का। शहर इमाम मौलाना अयूब ने लोगों से रोजे रखकर इबादत करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...