भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता रमजान के पहले जुमे पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के समय मस्जिदों के आसपास विशेष सतर्कता बरती गई। ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। थानाध्यक्ष ने मस्जिद कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल की तैनाती भी की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...