बिहारशरीफ, फरवरी 20 -- रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब नमाज और कुरआन की तिलावत से गूंजा शहर देश-दुनिया की सलामती व भाईचारे की मांगी दुआ फोटो : जुमा 01 : मस्जिद में रमजान की पहली जुमा को नमाज अदा करते अकीदतमंद। जुमा 02 : सलामती व भाईचारे की दुआ करते लोग। बिहारशरीफ/चंडी, एक संवाददाता। मुसलमानों के सबसे पवित्र महीने रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ बिहारशरीफ शहर की तमाम मस्जिदों के साथ अन्य बाजारों में अदा की गयी। काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में पहुंचे। इससे शहर का माहौल पूरी तरह इबादत और रूहानियत से सराबोर हो गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में शाही जामा मस्जिद पुल पर, बड़ी दरगाह मस्जिद, खानकाह नेखू मियां मस्जिद, शाही मस्जिद मुरारपुर भराव, बुखारी मस्जिद काजी मोहल्ला, काश...