बिजनौर, फरवरी 21 -- मुबारक रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिये नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिदों में उलेमाओं ने जुमे से पूर्व रमजान की फजीलत बयान की। रमजान के पहले जुमे पर जामा मस्जिद में भारी संख्या में पहुंचकर जमाज अदा की। मौलाना ईसा ने नमाज से पूर्व रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि बदनसीब है वो लोग जिन्होने रमजान का महीना पाया और उसकी कद्र नहीं की। रमजान के पहले जुमे को लेकर बच्चों बूढ़ो और जवानो में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोग जुमे की नमाज की तैयारियों में लगे रहें। उन्होंने रोजा रखने अपने मालों की जकात देने, गरीबो को भी अपनी खुशियों में शामिल करने का आह्वान किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...