रामपुर, मार्च 8 -- शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे की नमाज जामा मस्जिद सहित जिलेभर की तमाम मस्जिदों में अदा की गई। हजारों लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। इमामों ने नमाज अदा कराने के साथ ही रमजान की फजीलत बयान की। शहर की जामा मस्जिद में शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। रमजान मुबारक के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदत के साथ नमाज अदा कर कौम और मुल्क की तरक्की की दुआ कराई गई। उलेमाओं ने रोजे और कुरान की फजीलत बयान की। रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर नमाजी सुबह से ही तैयारी में जुट गए। शहर की जामा मस्जिद में वक्त से पहले काफी तादाद में नमाजी पहुंचे। शहर काजी सैयद खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज से पहले शहर काजी ने रोजे और नमाज की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि रमजान को दस-दस रोजों के तीन अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.