भागलपुर, फरवरी 21 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड क्षेत्र में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने रोजे की फजीलत, आपसी भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहा। बिहपुर मस्जिद के कोनेन खां ने बताया कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...