उरई, फरवरी 20 -- उरई। रमजान की पाक के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए खुदा की बारगाह में नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। रुहानी माहौल में सजदा कर मुल्क की सलामती और अमन-ओ-आमन की दुआएं मांगी गईं। उलेमाओं ने नमाज अदा करवाने के साथ ही रमजान की फजीलतें बयां की। पहले जुमे की नमाज को लेकर मोमिनों का गजब उत्साह देखने को मिला। बड़ों के साथ बच्चे भी खासा उत्साहित थे। सफेद लकदक कुर्ता पायजामा, साफा-टोपी लगाए बड़े, बुजुर्ग, युवा और बच्चे मस्जिदों का रुख कर रहे थे। पूरे माहौल में इत्र की भीनी खुशबू बिखर रही थी। अजान होते ही सभी मस्जिदें नमाजियों से गुलजार हो गईं। सभी नमाज के लिए सफ में खड़े हो गए। मस्जिदों के इमामों ने तकरीर में रमजान की फजीलतें बताईं। उन्होंने रजमान के पहले अशरे के बारे में बताया। कहा कि पाक माहे रमजान में अल्लाह की रजा पाने के लिए र...