शामली, फरवरी 20 -- जलालाबाद कस्बे व क्षेत्र में शुक्रवार को रमजान के पहले जुमे पर हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की।नमाज को लेकर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। गुरूवार से प्रारम्भ हुए रमजान के महिने के पहले जुमे पर नमाजिसो ने कौम की तरक्की एवं देश मे अमन चैन के लिए दुआये मांगी। सुबह 11 बजे से ही नमाजी मस्जिदों में पहुंचना शुरू हो गए थे और यह सिलसिला जुमे की नमाज शुरू होने तक जारी रहा। नगर की जामा मस्जिद में मौलाना ऐनूल हक, मौलवियों वाली मस्जिद में मौलाना शरीक हुसैन और स्टैंड वाली मस्जिद में मुफ्ती दानिस ने नमाज अदा कराई।इसके अलावा मुनियों वाली मस्जिद,मदरसे वाली मस्जिद और दरबार वाली मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में भी जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान मस्जिदों में ...