अररिया, फरवरी 21 -- अररिया, संवाददाता माहे रमजान में मुस्लिम समाज में रोजा व इबादत का सिलसिला जोर शोर व पूरे अकीदत के साथ जारी है। हर रात ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में नमाजे तरावीह भी पढ़ी जा रही है। वैसे शहर में कुछ लोगों ने अपने घरों में भी तरावीह की नमाज की व्यवस्था की है। वहां भी इमाम के पीछे दस बीस लोग तरावीह की नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरह माहे रमजान में पड़ने वाले पहले जुमा की नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद सहित अन्य छोटी बड़ी सभी मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी खासी तादाद देखी गई। युवा और बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी टोपी लगाए मस्जिदों में नमाज अदा करते दिखे। वहीं जुमा के दिन नमाज से पहले मीर नगर स्थित मस्जिद में तकरीर करते हुए इमाम मौलाना नवाजिश आलाम ने कहा कि रमजान इतना मुकद्दस महीना है कि मुस्लमान साल भर इस माह के आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.