छपरा, फरवरी 20 -- प्रत्येक रोजेदार को ईद से पहले फितरा अवश्य निकालना चाहिए फोटो- 12- साहेबगंज स्थित जामा मस्जिद में रोजेदार पेज पांच की लीड छपरा। रमजान माह के पहले जुमा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में रोजेदारों की शुक्रवार को खासी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा करके मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। जुमा की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों के मस्जिदों में आने का क्रम दोपहर से ही शुरू हो गया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। साहेबगंज स्थित जामा मस्जिद एवं शहर की प्रमुख मस्जिदों में वक्ता व इमाम हजरात ने कहा कि रमजान का पवित्र माह वह है जिसमें 11 माह के गुनाहों की माफी मिलती है। खुद को पाक, साफ रखना है तो दीन के बताए रास्ते पर चलो। वह काम करो जिससे खुदा खुश हो...