अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई। इस दौरान नमाजियों ने देश की सलामती व अमन चैन की दुआ की गई। साथ ही भाईचारे का संदेश दिया। शुक्रवार को पहले जुमे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। एशिया की सबसे अधिक सोना लगी मस्जिद के रूप में मशहूर ऊपरकोट स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर में नमाजियों का आना शुरू हो गया। करीब डेढ़ बजे नमाज शुरू हुई। इस दौरान मौलाना की अगुवाई में नमाजियों ने देश में अमन-चैन के लिए दुआ की। जो लोग बीमार हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। साथ ही देश को बुरी नजर से बचाने, लोगों में प्रेम-भाव बढ़ाने की दुआ मांगी। इमाम ने भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.