गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माह-ए-रमजान के पहले जुमा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में अदा की गई। मुल्क में अमन-ओ-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई। फर्ज और नफ्ल नमाज अदा की गई, साथ ही कुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। मदीना जामा मस्जिद, जामा मस्जिद उर्दू बाजार, रसूलपुर, गोरखनाथ और अन्य मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने सुबह से तैयारी की, गुस्ल किया, साफ कपड़े पहने और टोपी सजाई। अजान से पहले मस्जिदें भर गईं। इमाम ने खुत्बा पेश किया और सभी ने अल्लाह से भलाई और अमन की दुआ के लिए हाथ उठाए। शाम को इफ्तार और असर की नमाज हुई, फिर मगरिब और इशा व तरावीह की नमाज अदा की गई। छह वर्षीय सैयद ताहिब ने पहला रोजा रखा। परिवार ने उसे दुआ और तोहफों से नवाजा। रमजान हेल्पलाइन पर सवालों का जवाब देते हुए उलमा ने बताया कि मिर्गी का दौरा, बच्चे को...