बलरामपुर, फरवरी 20 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। पवित्र माहे रमजान के पहले जुमा की नमाज शुक्रवार को जिले भर में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। जिले के बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया सतघरवा, रेहरा बाजार, सादुल्लाह नगर, श्रीदत्तगंज, महदेइया, महुआ बाजार, ललिया, महाराजगंज तराई और गैड़ास बुजुर्ग समेत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ रही। रमजान के पहले जुमा की विशेष फजीलत को देखते हुए रोजेदार समय से पहले ही मस्जिदों में पहुंच गए। अजान से पूर्व लोगों ने गुस्ल कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण किए और खुशबू लगाकर इबादत के लिए हाजिर हुए। नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए मस्जिदों में अतिरिक्त चटाइयों और वजू के लिए पानी की विशेष व्यवस्था की गई थी। जुमा की नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान की अहमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.