धनबाद, फरवरी 21 -- झरिया, प्रतिनिधि। माह-ए-रमजान के तहत शुक्रवार को रोजेदारों ने रमजान का पहले जुमे की नमाज की अदायगी की। झरिया व आस पास के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां रोजेदारों ने सिर झुका कर अल्लाह की बंदगी की। अपने गुनाहों की माफी मांगी। रमजान के महीने में जुमा की नमाज का विशेष महत्व है। खासकर इस पाक महीना में रोजा रखकर जुमा की नमाज अदा करने वाले अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और नेक कार्यों की दुआ करते हैं। इस्लाम में जुमा की नमाज को विशेष अहमियत दी गई है। क्योंकि हदीस शरीफ के अनुसार हजरत आदम अलैहिस्सलम को जुमे के दिन ही जन्नत से इस दुनिया में भेजा गया था और उनकी जन्नत में वापसी भी इसी दिन हुई थी। इसलिए रमजान के महीने में जुमा की नमाज का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दौरान मस्जिद के पेशइमामो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.