चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। रमजान के महीने में रेल कर्मचारी को 2 घंटे पहले छुट्टी देने की मांग को लेकर आल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन के सदस्य चांद मोहम्मद ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से डीआरएम से निवेदन किया है कि 19 फरवरी से लेकर 20 मार्च तक मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र पर्व व महीना रमजान है। 19 फरवरी से यह महीना शुरू हो गया है । उन्होंने विनती किया है कि रेल के सभी विभाग के रेल कर्मचारियों को जो रोजा रख कर कार्य कर रहे हैं उन्हें इफ्तार करने के लिए समय से 2 घंटे पहले उनके कार्य क्षेत्र से छोड़ दिया जाए ताकि वह सही समय पर अपने आवास पहुंच कर रोजा इफ्तार कर सके। उन्होंने पूर्व में रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी किए गए पत्र संख्या 2016/जी/35/1 नई दिल्ली तिथि 07/06/20216 का जिक्र किया एवं पत्र की एक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.