वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी। दालमंडी के भवनस्वामियों और दुकानदारों ने गुरुवार को मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी की अगुवाई में डीएम सत्येंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने 15 फरवरी से 26 मार्च के बीच ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की। डीएम ने आश्वस्त किया कि ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया धीमी कर दी जाएगी ताकि रमजान में कोई व्यवधान न आए। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 18 या 19 फरवरी से रमजान की शुरुआत हो रही है। रमज़ान, होली और ईद पर दालमंडी क्षेत्र व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है। शहर के अतिरिक्त, पूर्वांचल के व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं। बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। भवनों के ध्वस्तीकरण से निकले मलबे सड़कों पर फैलने से व्यापार औऱ रुटीन कार्य बाधित होते हैं। इसलिए इस दरम्यान कार्रवाई रोक दी जाए। डीएम ने बताया कि ध्व...