साहिबगंज, मार्च 2 -- कोटालपोखर, प्रतिनिधि। प्रखंड के दिलालपुर मदरसा के मौलाना मो. जाकरियां ने रमजान पर कहा कि यह महीना रविवार से प्रारंभ हो गया है। रमज़ान एक ऐसा महीना है जब हम अपने जीवन में त़कवा और आध्यात्मिकता को बढ़ाते हैं। इस महीने में हर मुसलमान अपने नफ़स (आत्मा) को सुधारने और अल्लाह के प्रति अपनी निष्ठा को पुनः मजबूत करने के लिए इबादत करता है। उन्होंने बताया कि रमज़ान के दौरान मुसलमान तरावीह नमाज़ पढ़ते हैं और ज़कात तथा सदक़ा देकर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इसके साथ ही, वे अपने दिनों को कुरआन की तिलावत और दुआओं में बिताते हैं और रातों को तरावीह और क़याम-उल-लैल (रात की विशेष नमाज़) अदा करते हैं। फिरोज आलम नदवी ने इस महीने की सामाजिक भूमिका को भी महत्वपूर्ण माना, और कहा, "रमज़ान न केवल हमारे व्यक्तिगत सुधार का महीना है, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.