रामपुर, मार्च 16 -- पवित्र रमजान के दूसरे जुमे पर नमाजियों से मस्जिदें भरी रहीं। रमजान के दूसरे जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय सुबह से ही तैयारियों मे लग गया। स्वार बाजपुर मार्ग स्थित अड्डे वाली मस्जिद में इमाम मौलाना जिशान रजा, जामा मस्जिद में इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मस्जिद डेरे वाली मस्जिद में इमाम कारी शब्बन खां, मस्जिद फेजाने मौला अली मे इमाम इमरान रजा अत्तारी ने रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा कराई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अतुल कुमार पांडे, कोतवाल कुलदीप सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर जयपाल सिंह, अनूप शर्मा, स्थानीय अभिसूचना इकाई प्रभारी सुमित राजपूत पुलिस बल के साथ लगातार मोबाइल गश्त करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.