मुरादाबाद, मार्च 21 -- रमजान के तीसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में बहुत बड़ी संख्या में रोजेदार और वर्ग विशेष के लोग पहुंचे। तीसरा अशरा 20 वें रोजे की मगरिब गुरुवार की शाम के बाद से शुरू हो गया।इसमें की गई इबादत से जहन्नुम से आजादी मिलती है। तीसरे अशरे में ही शब-ए-कद्र की 5 रातें भी पड़ती हैं। रमजान के तीसरे जुम्मा की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद कुरेशियान, मस्जिद छीपीयान, मीना बाजार मस्जिद, कैलेंडर वाली मस्जिद, फिरदौस मस्जिद, जकरिया मस्जिद, रफीकुल उलूम मस्जिद, गिलो वाली मस्जिदसहित तमाम मस्जिदों में जुम्मा की नमाज अदा करने के लिए मुसलमान बड़ी संख्या में पहुंचे। उधर रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो गया। तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने बताया कि मुकद्दस महीने रमजान का तीसरा अशरा 20 वें रोजे की मगरिब गुरुवार की शाम के बाद से शुरू हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.