सीवान, मार्च 8 -- बसंतपुर एक संवाददाता। शुक्रवार को माहे रमजान के छठे दिन खुदा की इबादत के लिए मस्जिदों में भारी भीड़ रही। रोजेदारों ने दिनभर रोजा रखा और देर शाम तरावीह की नमाज अदा की। मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। गुरुवार को माहे-रमजान के पांचवें दिन नगर पंचायत नगौली के मौलाना नेहालुद्दीन ने बताया कि ने रसूल-अल्लाह सललल्लाहू-अलैह-वसल्लम ने फ़रमाया जो किसी रोज़ेदार का रोज़ा इफ़्तार कराए तो उसको भी उसके बराबर सवाब मिलेगा और रोज़ेदार के सवाब में कमी भी नहीं होगी। कहा कि अल्लाह तआला ने यह भी जीक्र फ़रमाया कि मुसलमान बेहतरीन उम्मत हैं। जिनकी ज़िम्मेदारी नेकी का हुकुम देना और बुराई से रोकना है। अगर हम सही मायनों में बेहतरीन उम्मत बनना चाहते हैं, तो हमें भलाईयों का हुक्म देना और बुराइयों से रोकना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.