रुडकी, मार्च 1 -- शनिवार शाम को मस्जिदों से रमजान के चांद का एलान होते ही लोगों के चेहरे पर खुशियां छा गई। लोगों ने एक दूसरे को रमजान की मुबारक दी। सोशल मीडिया पर भी बधाई का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मस्जिदों, घरों और इबादतगाहों में कुरान की तिलावत और तरावीह की नमाज अदा की गई। महिलाओं ने अपने अपने घरों में तरावीह की नमाज पढ़ी और दुआए मांगी। शुक्रवार से ही लोग आज से शुरू होने वाले रोजे की सहरी और इफ्तार की तैयारियों में जुट गए थे। रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल इलाकों में आमतौर पर देर रात तक चहल-पहल रहती है। मौलाना परवश ने कहा कि रमजान के महीने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।रोजेदार अपना अधिकतर समय इबादत में गुजारेंगे। और देश में अमनो अमान की दुआ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.