गंगापार, मार्च 12 -- माहे रमजान के चलते फलों और सब्जियों के दामों मे काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। फल के अलावा सूखे फलों और कुछ सब्जियों के मूल्य भी काफी बढ़ा दिये गये हैं। माहे रमजान का पहला अशरा बीतने और दूसरा अशरा शुरु होने के चलते फलों ,सूखे फलों और सब्जियों की खपत सेहरी और इफ्तार में बढ़ गयी है। आम परिस्थितियों में डेढ़ सौ रूपये किलो बिकने वाला सेब इन दिनों दो सौ रूपये किलो, केला पचास रुपये दर्जन की जगह साठ से सत्तर रुपये दर्जन, संतरा अस्सी के बजाय सौ रूपये किलो, अंगूर अस्सी के बजाय 120 रुपये किलो बिक रहा है। कुछ सब्जियों का भी दाम काफी बढ़ गया है। फलों और सब्जियों के अलावा सूखे फलों में खजूर, बादाम, काजू, किशमिश आदि के दामों मे भी काफी वृद्धि हो गई है। ठंडे पेय पदार्थों की भी इफ्तार में खपत बढ़ जाने से इसके दाम भी बढ़ गये हैं। रोजेदारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.