भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रमजान के आखिरी अशरे की शुरुआत के साथ ही ईद के पकवानों की तैयारी भी परवान चढ़ने लगी है। लोग अपने घरों में ईद के लिए विशेष पकवान बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। कई तरह की सेवइयों, शीर-खुरमे, अंगूरदाना, नक्ती, दूध फेनी, कीमामी सेवई आदि पकवानों से ईद में थालियां सजेंगी। किसी के घर में बच्चों की पसंद के पकवान बन रहे हैं तो किसी के घर में बुजुर्गों के लिए पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारी है। इंटर स्तरीय उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की पूर्व प्राचार्य सबीहा फैज कहती हैं कि ईद एक महीने के रोजे का पुरस्कार है। खुशियों की सौगात है, इसलिए ईद की नमाज बिना मीठी चीज की नहीं होती। इसलिए इसे मीठी ईद यानी पकवानों का त्योहार माना जाता है। पकवानों के अलावा बिरयानी, मटन भी बनाएंगे। असानंदपुर की दीबा रिजवी कहती हैं कि ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.