विकासनगर, फरवरी 20 -- रमजान के पहले जुमे की नमाज पछुवादून की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने नमाज के बाद रब की बारगाह में हाथ उठाकर दुआएं मांगीं। नमाज के बाद मस्जिदों में कुरआन पाक की तिलावत का एहतमाम किया गया। मुकद्दस रमजान का पहला अशरा चल रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही अकीदत के साथ रोजा रखते हुए इबादत में जुटे हुए हैं। इसके बाद दूसरा अशरा शुरू होगा जो कि मगफिरत वाला कहा जाता है। जीवनगढ़ मस्जिद के मुफ्ती शादाब ने कहा कि उलेमा-ए-दीन फरमाते हैं कि इस अशरे में मुसलमानों को मगफिरत की दुआ करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...