गाजीपुर, फरवरी 13 -- जमानियां। क्षेत्र में पवित्र माह रमजान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुस्लिम समुदाय का मानना है कि ईस्वी सन् 610 के नौवें महीने में अल्लाह ने पैगंबर मुहम्मद पर कुरान की पहली आयतें नाजिल की थीं। इसी पावन स्मृति में रमजान का महीना इबादत और रोजे के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में तकरीर करते हुए सेक्रेटरी मौलाना तनवीर रजा ने कहा कि रमजान खुदा की इबादत और नेकियों का महीना है। चांद दिखने के आधार पर इसकी शुरुआत तय होती है और 29 को चांद नजर आने पर 19 फरवरी से रोजा शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस महीने में बालिग पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा रोजा रखकर कुरान की तिलावत करते हैं तथा गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान का चांद दिखते ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और अल्लाह की रहमत क...