अररिया, मार्च 22 -- रमजान भूखे प्यासे रहने का नहीं, इंसानियत के रास्ते पर चलने का नाम फारबिसगंज, निज संवाददाता। निष्ठा के साथ साथ रहमतों और बरकतों का महीना रमजान पूरी अकीदत और एहतराम के साथ जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रमजान का तीसरा जुमे पर लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और भाईचारा तथा अमन चैन की दुआएं मांगी। सुबह से ही मस्जिदों के बाहर रोजेदारों का आना-जाना शुरू हो गया और जुमे की नमाज को लेकर गहमागहमी बनी रही। सदर रोड स्थित बड़ी जामा मस्जिद तथा जुम्मन चौक स्थित मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। नमाज अदा करने के लिए मस्जिद के अंदर और बाहर सड़क तक लोगों की कतारें लगी रहीं। जामा मस्जिद के इमाम सहित अन्य मस्जिदों के मौलाना ने जुमे की नमाज अदा कराई और खुतबे के दौरान रमजान की फजीलत पर विस्तार से बताया। बताया कि रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.