सीवान, फरवरी 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। रमज़ान का महीना शुरू होते ही हुसैनगंज मुख्य बाजार समेत अन्य बाजारों की भी रौनक बढ़ गई है। फल सब्जी की दुकानों पर भीड़ पहले से ज्यादा बढ़ चुकी है। वहीं बाजार में नए नए सीजनल स्टॉल भी लग चुके हैं जिनपर खुशबूदार जायकेवाली सेवई समेत इत्र व टोपियां सजी दिख थी हैं। वहीं कपड़ों एवं चप्पल जूते की दुकानें भी नए नए कपड़ों व ईद की नए डिजाइन वाले सैंडल इत्यादि से सजकर तैयार हैं जिनपर अभी से ग्राहकों का आना जाना शुरू हो चुका है। रमजान के आने से न सिर्फ बाजारों बल्कि गली मुहल्ले की भी रौनक बढ़ चुकी है। सुबह में सेहरी के वक्त घरों से आती सालन की खुशबू और शाम में इफ्तार के समय चूल्हे पर बन रहे तरह तरह के पकवान की खुशबू गली मुहल्ले में महसूस की जा सकती है। रोजेदारों के लिए एक तरफ रमजान में तीस रोज़े रखने की खुशी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.