मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रमजान का चांद बुधवार को नजर आ गया। इमारत-ए-शरिया और एदारा-ए-शरिया से चांद दिखने और गुरुवार से रोजा रखने का ऐलान किया गया है। उलेमाओं ने कहा कि रमजान रहमत, बरकत और गुनाहों से माफी का महीना है। चांद दिखने के साथ ही मुस्लिम मोहल्लों में रौनक बढ़ गई। चौक-चौराहों पर लोगों ने सेहरी की सामग्रियां खरीदीं। शरबत, खजूर, चना, बेसन आदि की खरीदारी के लिए महिलाओं की अधिक भीड़ उमड़ी। बुधवार की रात मस्जिदों में इशा की नमाज के बाद रमजान की खास तरावीह की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में तरावीह की नमाज के लिए इमाम रखे गए हैं। शहर के कई मुस्लिम मोहल्लों में भी अलग से 10 दिन की खत्म तरावीह नमाज पढ़ी जाएगी। चैनपुर बंगरा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मो. फैयाज ने बताया कि रमजान अल्लाह का खास महीना है। अल्लाह पाक इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.