लखनऊ, फरवरी 15 -- रमजान की तैयारियों को लेकर बड़ी ईदगाह परिसर में पुलिस अफसरों के साथ हुई बैठक में ईदगाह इमाम मौलाना रशीद फरंगी महली ने कहा कि यदि 18 को चांद दिखा तो रात से ही तरावीह शुरू हो जाएगी और पहला रोजा 19 फरवरी को होगा। मौलाना ने कहा कि तरावीह की सबसे बड़ी जमात जामा मस्जिद ईदगाह में होती है। यह शाम 7:45 बजे से होगी। इसमें पांच पारे सुनाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...