चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा। रमजान उल मुबारक का पहला जुम्मे की नमाज शहर के चारों मस्जिदों में अदा की गई।आम दिनों की तुलना में सभी मस्जिद नमाजियों से भरा रहा। रमजान का पहला जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए लोग सुबह 11बजे से ही मस्जिद आना शुरू कर दिए थे।समय से पहले ही सभी मस्जिद नमाजियों से भर गयी थी। लेकिन समय पर नमाज अदा की गई।जामा मस्जिद में इमाम मौलाना ताहा हुसैन,सदर बाजार मस्जिद में मौलाना मो, एहतेशाम, आसरा मस्जिद में मौलाना मो,साजीद मिसवाही और रजा,ए, मदीना मस्जिद में मौलाना मो,साकिर ने जुम्मे की नमाज पढ़ाई। सभी मस्जिदों से उलेमाओ ने रोजा और नमाज़ की बातो को तफसील से बयान किया। सभी ने कहा कि जिस तरह से नमाज़ फर्ज है,उसी तरह से रोजा भी हर बालिग पर फर्ज है। रमजान के शुरू होते ही पांचों वक्त मस्जिदें नमाजियों से भरा रहता है,हर मस्जिद के अल...