सराईकेला, फरवरी 20 -- रमजान का पवित्र महीना शुरू, लोगों ने रखा पहला रोजा तारावीह के लिए हाफिज-ए-कुरान की चयन प्रक्रिया शुरू खरसावां : रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। खरसावां में गुरूवार को पहला रोजा रखा गया। मान्यता के अनुसार, रमजान महीना अल्लाह की इबादत के लिए होता है। इस महीने रोजा (उपवास) रखे जाते हैं। पांचों वक्त की नमाज अदा की जाती है। कहा जाता है कि इस महीने की जाने वाली इबादत का सवाब अन्य महीनों से कई गुना ज्यादा मिलता है। रोजेदार के लिए अल्लाह जन्नत की राह खोल देता है। बुधवार की रात चांद नजर आने के बाद गुरूवार को पहला रोजा रखा गया। खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद, कदमडीहा मस्जिद, मस्जिद ए विलाल कदमडीहा, गोढ़पुर मस्जिद में नमाजियों की भीड उमड रही है। 27 दिनों तक चलेगी तरावीह खरसावां के बेहरासाई मदिना मस्जिद के मौलाना आरिफ इकब...