सहारनपुर, फरवरी 18 -- मुकद्दस माह-ए-रमजान का चांद दिखाई देने से गुरुवार को पहला रोजा होगा। बुधवार को माह-ए-रमजान के चांद का दीदार करने के लिए शाम के समय लोगों ने नमाज-ए-मगरिब के बाद छतों पर पहुंच आसमान में टकटकी लगा चांद के दीदार को पूरे प्रयास किए, लेकिन आसमान में बादल होने के चलते चांद नहीं दिखा। दारुल उलूम की रुइयते हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को माह-रमजान के पहला रोजा होने का एलान किया गया। नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने बताया कि कई राज्यों आसमान बिल्कुल साफ होने के चलते वहां माह-ए-रमजान का चांद दिखाई दिया गया। जिसके चलते पहला रोजा गुरुवार को होगा। रुइयते हिलाल कमेटी की बैठक में मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, मुफ्ती राशिद आजम...