सीवान, फरवरी 19 -- गोपालपुर/सीवान , निज संवाददाता। रमज़ान का चांद दिखने के बाद बुधवार से विभिन्न मस्जिदों मदरसों में ईशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज शुरू हो गई है। रमज़ान में मुस्लिम समुदाय में पांच वक्त की नमाज के अलावा तरावीह की नमाज को बहुत अहमियत दी जाती है और शाम होते ही ईशा की अज़ान के बाद मस्जिदें भर जाती हैं। लंबी रकात होने के बावजूद भी बच्चे, बूढ़े और जवान सभी इस खास नमाज को पाना चाहते हैं क्योंकि रमजान के महीने में इस नमाज की किरात में पूरी क़ुरआन पढ़ी जाती है। एक तरफ रमजान में तीस रोज़े रखने की खुशी है तो दूसरी तरफ सेहरी व इफ्तार में दस्तरखान पर तरह तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के मजेदार स्वाद हैं। रमजान को लेकर हुसैनगंज मुख्य बाजार समेत गोपालपुर बाजार में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। सेवई, खजूर, फल और ड्राई फ्रूट्स की दुकानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.