आजमगढ़, फरवरी 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। रहमतों और बरकतों का महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो रहा है। बुधवार रात से मस्जिदों में तरावीह एशा की नमाज शुरू हो गई। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक इबादत का माहौल है। मस्जिदों में इबादत के लिए चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं, उलेमाओं ने अपील की है कि रमजान सिर्फ रोजा रखने का नहीं, बल्कि नेकी और खुदा की इबादत में सिर झुकाने का महीना है। इसे पूरी लगन और सच्चाई से गुजारें। शहर के लेकर ग्रामीण इलाकों में सहरी और इफ्तार की खरीदारी के लिए बुधवार को देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। लोग खजूर, खजला, फेनी, सेवई, साबूदाना और इफ्तार के लिए सामानों की खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि रमजान शुरू होने से पहले खरीदारी में तेजी आई है, जिससे कारोबार में उछाल आया है। रोज़ेदारों की पसंद क...