गया, फरवरी 19 -- चांद के दीदार के साथ बुधवार से माहौल धार्मिक हो गया है। गुरुवार से पाक महीना रमजान शुरू हुआ। अकदीतमंदों ने पहले दिन का रोजा रखकर अल्लाह की इबादत शुरू की। इससे पहले भोर में लोगों ने सेहरी की। इसके बाद पूरे दिन रोजा रखा। शाम में मगरीब का अजान होते ही रोजेदार इफ्तार पर बैठ गए। इफ्तार के बाद अकीदत के साथ मगरीब की नमाज पढ़ी। रात इशा की जमात के बाद तरावीह के लिए शहर के मस्जिद और मदरसों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस्लामिक कैंलेंडर का सबसे पाक माह रमजान में मस्जिदों में उत्सवी माहौल है। शाम होते ही मुस्लिम बाहुल्य वाले इलाकों की रौनक बढ़ती जा रही है। तरावीह के लिए प्रमुख मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ चांद रात बुधवार से ही तरावीह शुरु है। लेकिन, रमजान की पहली शाम से तरावीह के कारण जामा मस्जिद, पीरमंसूर मस्जिद, छत्ता मस्जिद, शाह...