कौशाम्बी, फरवरी 20 -- माह-ए-रमजान के बीच पड़े पहले जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को जिले भर की पुलिस अलर्ट रही। एएसपी राजेश कुमार सिंह खुद भ्रमणशील रहे। उन्होंने सर्किल अफसरों और थानेदारों को भी मुस्तैद रखा। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने नमाज के समय पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं मस्जिदों का भ्रमण। इस दौरान नमाज स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण करते हुए उन्हें शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश भी प्रदान किए। वायरलेस सेट पर वार्ता करते हुए सर्किल अफसरों तथा थानेदारों से उनके क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। बताया कि पुलिस बल की सक्रिय उपस्थिति एवं सतर्क व्यवस्था के बीच जुमा की नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.