गया, फरवरी 20 -- पाक महीना रमजान मुबारक के पहले जुमे की नमाज अकीदतमंदों ने अकीदत के साथ अदा की। शुक्रवार की दोपहर शहर की प्रमुख मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे। सभी ने एक साथ पाक नमाज अदा की। अल्लाह की इबादत कर अकीदतमंदों ने नेकी और बरकत की दुआ मांगी। पहले जुमे की नमाज को लेकर विशेष तैयारी के साथ उत्साह भी अधिक रहा। वैसे तो शहर के हर मस्जिद में लोग जुटे पर सबसे ज्यादा नमाजियों की संख्या जामा मस्जिद में रही। जामा मस्जिद के अलावा छत्ता मस्जिद, पीरमंसूर, पनहर, करीमगंज, न्यू करीमगंज, अलीगंज, मारूफगंज, अलीनगर, गेवाल बिगहा, नादरागंज, कोयरीबारी, बारी रोड,पनहर मस्जिद, खानकाह मुनामिया, नवागढ़ी सहित अन्य मस्जिदों में नमाज से पहले लोगों की की भीड़ जुट गयी। इस मुबारक मौके पर मस्जिदों में त्योहार सरीखा नजारा देखने को मिला। अधिकतर मस...