जमुई, फरवरी 21 -- झाझा । निज संवाददाता पाक रमजानुल मुबारक महीने के पहले जुमे की नमाज अदा करने को झाझा की शहरी व ग्रामीण हलकों की तमाम मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों के रेले उमड़े थे। शहर की जामा मस्जिद के अलावा पुरानी बाजार,खलासी मोहल्ला,बजलपुरा आदि से लेकर पीपराडीह की ईदगाह मस्जिद तक नमाजियों,या यूं कहें कि रोजेदारो की बेइंतहा भीड़ से गुलजार थीं। नमाजियों की उक्त जमात में हर तबके व हर हर उम्र के लोग शुमार थे। जामा मस्जिद में शफीक अहमद फैजी समेत अन्य तमाम मस्जिदों में भी जुमे की नमाज के पूर्व वहां के इमामों ने पाक महीने रमजानुल मुबारक की अहमियत व खूबियों की बावत काफी तफ्सील से रोशनी डाली। कहा,अल्लाह इंसानों की तकलीफों को आसां करे। इमामों ने फरमाया कि खुदा के तमाम बंदों के लिए यह पाक माह सिर्फ और सिर्फ खुदा की बंदगी व इबादत करने का है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.