भागलपुर, फरवरी 15 -- रमजानीपुर आरसीसी चैंपियन ट्रॉफी सीजन-1 का फाइनल मुकाबला शनिवार को रमजानीपुर पंचायत और बंधुजयराम लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामजानीपुर पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर रमजानीपुर पंचायत ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 230 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंधुजयराम लक्ष्मीपुर की टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर 227 रन ही बना सकी। इस प्रकार रमजानीपुर पंचायत ने तीन रन से मुकाबला जीतकर सीजन-1 की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में नीतीश कुमार विक्की ने 36 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.