मऊ, मार्च 19 -- मऊ। एक माह तक रोजा रखने और अल्लाह की बढ़ चढ़कर इबादत करने के बाद मनाए जाने वाले ईद पर्व की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में ईद पर्व का उल्लास दिखने लगा है। जिले की छोटी बड़ी बाजारों में रौनक बढ़ने से संबंधित दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। सबसे अधिक खरीदारी कपड़ों की लोग कर रहे हैं। वैसे तो कपड़ों के दाम में विगत वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन इस पर खरीदारी का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा। युवाओं और बच्चों में पर्व को लेकर उत्साह अधिक दिख रहा है। रमजान माह जैसे जैसे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है, लोग ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। आधे से अधिक रोजा बीत जाने के बाद जिले में चहुंओर ईद का उल्लास अब दिखने लगा है। सबसे अधिक उत्साह युवाओं और बच्चों में दिख रहा है। पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.