रामपुर, फरवरी 20 -- माह-ए-रमज़ान के पहले जुमे पर नगर की मस्जिदें नमाज़ियों से खचाखच भर गईं। अकीदतमंदों ने रोज़े के साथ जुमे की नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ की। मोहल्ला रसूलपुर स्थित रोशन चमन मस्जिद सय्यदों वाली में इमाम मौलाना मोहम्मद फरीद हादी ने तकरीर करते हुए रमज़ान की फ़ज़ीलतों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमज़ान का मुक़द्दस महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का महीना है। इसी माह में अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त ने अपने महबूब हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर कुरआन नाज़िल फरमाया। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि वह रमज़ान में रोज़ा रखने के साथ-साथ पांचों वक्त की नमाज़ की पाबंदी करें और दुरूद-ओ-सलाम व तस्बीह का एहतमाम करते हुए अल्लाह की इबादत में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें। उन्होंने कहा कि यह महीना बरकतों का है, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.