औरैया, फरवरी 20 -- फफूंद, संवाददाता। पवित्र माह रमज़ान के पहले जुमा पर कस्बा फफूंद की मस्जिदों में रोज़ेदारों की खासी भीड़ उमड़ी। नमाज़ से पहले उलमा ने रोज़े की अहमियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया, वहीं नमाज़ के बाद देश और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने की दुआएं मांगी गईं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को रमज़ान का दूसरा रोज़ा और पहला जुमा होने के कारण अन्य जुमों की अपेक्षा नमाजियों की संख्या अधिक रही। दरगाह बुखारी शाह में हाफिज रिजवान, मदीना मस्जिद में मौलाना असरार ने दोपहर करीब एक बजे तथा जामा मस्जिद आस्ताना आलिया में कारी अय्यूब चिश्ती ने दो बजे जुमा की नमाज़ अदा कराई। नमाज़ से पहले जामा मस्जिद आस्ताना आलिया में मौलाना सैयद मजहर मियां चिश्ती ने रोज़े की फज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.